अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

संस्थाएं

मण्डिया

अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् मण्डिया द्वारा नववर्ष पर अभिनव सामायिक फेस्टिवल (उत्सव विश्व मैत्री का) का भव्य आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन के प्रांगण में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी पुण्ययशा जी ठाणा 4 के सान्निध्य में आयोजित किया गया। साध्वी पुण्ययशा जी ने कहा - जैन श्रावक की साधना का एक उपक्रम है सामायिक। सामायिक में समता की आत्मानुशासन की साधना की जाती है। एक मुहूर्त तक पापकारी प्रवृत्तियों को न करने का संकल्प, त्याग व्यक्ति की त्याग चेतना, अनासक्त चेतना, संयम चेतना को विकसित करता है। युवा पीढ़ी सामायिक साधना से जुडकर शुभ भविष्य का निर्माण कर रही है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए साध्वीश्री जी ने सबको सामायिक करने की प्रेरणा दी। साध्वी विनीतयशाजी ने विधिवत अभिनव सामायिक का प्रयोग करवाया जिसमें ध्यान व जप का भी प्रयोग करवाया गया। साध्वीश्री के मार्गदर्शन में आयोजन अनुशासित एवं प्रेरणादाई वातावरण में संपन्न हुआ। युवकों सहित लगभग 60 श्रावक, श्राविकाओं ने अभिनव सामायिक का प्रयोग उत्साह व जागरुकता पूर्वक किया।