संस्थाएं
अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में अभिनव सामायिक फेस्टिवल (उत्सव विश्वमैत्री का) का आयोजन स्थानीय श्री महावीर जैन भवन केसिंगा में स्थानकवासी जैनाचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराजजी म. सा की सुशिष्या विदुषी महासती पूज्या वैभवश्री जी म. सा आदि ठाणा-3 के सान्निध्य में मनाया गया। इस कार्यक्रम में जैन परंपरा के केसिंगा में उपस्थित तेरापंथी, स्थानकवासी एवं दिगंबर समाज के लगभग 144 श्रावक श्राविकाओं ने उपस्थित होकर एवं सामायिक कर समाज में जैन एकता का एक बहुत ही दुर्लभ परिचय दिया।