अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

संस्थाएं

वडोदरा

अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या समणी निर्देशिका विपुल प्रज्ञाजी, समणी आदर्श प्रज्ञाजी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन, वडोदरा में अच्छी उपस्तिथि के साथ अभिनव सामायिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सामायिक को समता की साधना और आत्मा को निर्मल करने का महत्वपूर्ण उपक्रम बताया गया है। सामायिक में व्यक्ति 48 मिनट के लिए सारे सांसारिक कार्यो का त्याग करके आध्यात्म साधना में लीन हो जाता है। जाप पूर्ण होने पर समणी निर्देशिका विपुल प्रज्ञाजी और समणी आदर्श प्रज्ञाजी ने नवकार मंत्र की गीतिका का संगान किया। अंत में अपने उद्बोधन में नवकार मंत्र का महत्व बताते हुए मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।