संस्थाएं
अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, उदयपुर द्वारा 'अभिनव सामायिक फेस्टिवल' कार्यक्रम का आयोजन महाप्रज्ञ विहार, भुवाणा में किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे नवकार मंत्र से प्रारम्भ हुआ जो 10:00 बजे संपन्न हुआ। । सामयिक के पश्चात तेयुप अध्यक्ष अशोक चोरड़िया ने सभी का स्वागत करते हुए अधिक से अधिक सामायिक करने की प्रेरणा दी। में हूँ सामायिक साधक व मंत्र दीक्षा के राष्ट्रीय प्रभारी अजीत जी छाजेड़ ने लोगो को अध्यात्म और जप तप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।