संस्थाएं
अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत के अनुसार यह कार्यक्रम पूरे विश्व में मनाया गया।परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री सत्यप्रभा जी के सान्निध्य में एक ही समय पर देश और विदेश के कई स्थानों के साथ बालोतरा में भी आयोजित हुआ। देश विदेश में एक साथ आयोजित सामूहिक सामायिक यह संदेश देगा कि अध्यात्म ही समाज को सकारात्मक एवं संतुलित दिशा प्रदान कर सकता है। तेरापंथ युवक परिषद् बालोतरा के अध्यक्ष संदीप रेहड़, परिषद् मंत्री राजेंद्र कुमार वैदमुथा ने अभिव्यक्ति प्रेषित की।