सच्चा न्याय नाटिका का मंचन

संस्थाएं

सच्चा न्याय नाटिका का मंचन

विजयनगर
सभा भवन में विराजित साध्वी प्रमिला कुमारी जी की प्रेरणा से साध्वी आस्थाश्री से अथक परिश्रम से विजयनगर तेरापंथ महिला मंडल के अंतर्गत कन्या मंडल ने रोचक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। जिसका शीर्षक था‘सच्चा न्याय’। कार्यक्रम का शुभारंभ निधि चावत ने मंगलाचरण से किया। तेरापंथ सभा के मंत्री मंगल कोचर ने कन्याओं को बधाई दी। ज्ञानशाला संयोजिका अभिलाषा डांगी ने भी कन्या मंडल के प्रति भावनाएँ व्यक्‍त की। महिला मंडल अध्यक्षा प्रेम भंसाली ने महिला मंडल की ओर से सभी का स्वागत किया। महिला मंडल अध्यक्ष प्रेम भंसाली ने कहा कि इसी तरह से कन्या मंडल आगे बढ़ती रहे। परिसंवाद का संचालन मुस्कान और वैशाली ने किया। कन्या मंडल प्रभारी मेघना हिरण ने पधारे हुए सभी श्रावक-श्राविका समाज का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में अभातेममं की सदस्या मधु कटारिया, महिला मंडल की सहमंत्री, अंजु सेठिया, मनोहर बोहरा आदि उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन सह-संयोजिका प्रीति टेबा ने किया।