संस्थाएं
विकास की राह चलते अध्यात्म को अपनाएं
नोखा। स्वस्थ मन, स्वस्थ चिंतन ,स्वस्थ तन की अनुप्रेक्षा करें। कषाय कम करें, परिवार समाज में प्रेम की धारा बहाएं। अनासक्ति की साधना करें । बीज मंत्रों का जाप करवाते हुए शासन गौरव साध्वी राजीमती ने नव वर्ष प्रारंभ पर मंगल पाथेय प्रदान किया ।साध्वी प्रभात प्रभात जी ने सामूहिक लोगस्स व उपसर्गहर स्तोत्र भगवान महावीर व भिक्षु स्वामी का जाप करवाया। तेरापंथ युवक परिषद नोखा द्वारा नव वर्ष के कैलेंडर की प्रति साध्वीश्री जी को भेंट की गई। तेयुप अध्यक्ष निर्मल चोपड़ा, उपाध्यक्ष पुलकित ललवानी, सभा मंत्री मनोज घीया, महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति मरोठी, जोरावरपुरा सभा अध्यक्ष बाबूलाल द्वारा नव वर्ष कैलेंडर का विमोचन किया गया।