54 दिवसीय जप-तप-महायज्ञ का आयोजन

संस्थाएं

अहमदाबाद।

54 दिवसीय जप-तप-महायज्ञ का आयोजन

अहमदाबाद। अखंड जप-तप-महायज्ञ के पावन अवसर पर, तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद पूर्व ने अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के मार्गदर्शन में 54 दिवसीय अखंड जप-तप-महायज्ञ का आयोजन किया। इस महायज्ञ में तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद पूर्व को 108 घंटे जाप का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसमें 'ॐ भिक्षु ॐ भिक्षु ॐ भिक्षु ॐ, जय तुलसी जय तुलसी जय' का जाप किया गया। यह जाप क्रम शासनश्री साध्वी रामकुमारी जी के सानिध्य में तेरापंथ भवन कांकरिया मणिनगर में आयोजित किया गया।