शिशु संस्कार बोध की वार्षिक परीक्षा का आयोजन

संस्थाएं

जलगांव।

शिशु संस्कार बोध की वार्षिक परीक्षा का आयोजन

जलगांव। ज्ञानशाला राष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की 'शिशु संस्कार बोध' वार्षिक परीक्षा का आयोजन तेरापंथ सभा के अंतर्गत ज्ञानशाला द्वारा अणुव्रत भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ज्ञानशाला शेष महाराष्ट्र की सह-आंचलिक संयोजक एवं महिला मंडल अध्यक्षा विनीता समदरिया द्वारा बच्चों को मंगलपाठ का श्रवण कराया गया। 42 ज्ञानार्थी बच्चों एवं 10 प्रशिक्षिकाओं की उपस्थिति में ज्ञानशाला की वार्षिक परीक्षा सुचारु एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।