ज्ञानशाला प्रशिक्षक सम्मान समारोह

संस्थाएं

चेन्नई।

ज्ञानशाला प्रशिक्षक सम्मान समारोह

चेन्नई। सभा अध्यक्ष अशोक खतंग ने अपने स्वागत वक्तव्य में उपस्थित ज्ञानशाला परिवार का हार्दिक अभिनंदन किया,ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका अनीता चोपड़ा एवं सह-संयोजिका कविता रायसोनी ने ऑनलाइन ज्ञानशाला गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए प्रशिक्षकों को करणीय कार्यों के संबंध में प्रेरित किया। ज्ञानशाला प्रभारी राजेश सांड ने अपने उद्बोधन में ज्ञानशाला को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाने हेतु संकल्पबद्ध प्रयास करने का आह्वान किया। इस परिवार से लगभग 1000 से अधिक सदस्य प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में चेन्नई ज्ञानशाला की 25 शाखाओं की लगभग 160 प्रशिक्षिकाओं का क्रमबद्ध रूप से मंचीय सम्मान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सभा मंत्री गजेंद्र खांटेड ने प्रस्तुत किया।