‘बने सहारा फैलाएँ उजियारा’ कार्यक्रम

संस्थाएं

‘बने सहारा फैलाएँ उजियारा’ कार्यक्रम

हैदराबाद
अभातेममं के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में हैदराबाद कन्या मंडल ‘बने सहारा फैलाएँ उजियारा’ कार्यक्रम हेतु सनहीता गर्ल्स स्कूल एंड ओरफेनेज गए। वहाँ एक ष्ँसस वि श्रवलष् का चार्ट लगाया गया, जिसमें वहाँ के बच्चों ने प्रतिदिन के जरूरत का सामान लिखा और उसके अनुसार वहाँ सामान ले जाया गया। हैदराबाद कन्या मंडल अनाथ आश्रम गए और वहाँ के बच्चों के साथ दो घंटों तक समय बिताया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई, सभी बच्चे भी साथ में नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया। बच्चों की संख्या लगभग 60 थी और कन्या की उपस्थिति 15 थी। कन्याओं ने बच्चों को गेम्स खिलाया। वहाँ के बच्चों ने भी बहुत ही उत्साह के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। अंत में बच्चों के जरूरत का सामान उन्हें दिया गया। कन्या मंडल की कन्याओं ने भी इसमें अपनी पूर्ण सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम में कन्या प्रभारी निशा पिंचा, सह-प्रभारी चंदन कोठारी, संयोजिका प्रार्थना, सह-संयोजिका कुंजल भी उपस्थित थे।