ज्ञानार्थी परीक्षा-2025 आयोजित

संस्थाएं

सिकंदराबाद।

ज्ञानार्थी परीक्षा-2025 आयोजित

सिकंदराबाद। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महासभा, ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के निर्देशन में एवं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, सिकंदराबाद के तत्वावधान में ज्ञानशाला ज्ञानार्थी परीक्षा 2025 , रविवार 11 जनवरी को सुव्यवस्थित रूप से आयोजित की गई। पूरे देशभर में और विदेशी केन्द्रों में भी एक साथ एक समय में आयोजित होने वाली इस वार्षिक मौखिक परीक्षा में हैदराबाद में कुल 7 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए। ।तेलंगाना क्षेत्र के कुल सात परीक्षा केंद्रों में आयोजित इन वार्षिक मौखिक परीक्षाओं में *280* ज्ञानार्थियों ने सहभागिता दर्ज कराई और आंध्रा से 5 केंद्रों में 74 ज्ञानार्थी परीक्षा में सहभागी बने।