संस्थाएं
मासखमण तप अभिनन्दन समारोह
गंगाशहर। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमल कुमार जी के सान्निध्य में आंचल बैद का मासखमण तप अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमलकुमार जी ने कहा कि जैन आगमों में बताया गया है कि सोने व चांदी की शुद्धता के लिए अग्नि में तपाया जाता है। इसी प्रकार आत्मा को तप की अग्नि में तपाने से निर्मल व पवित्र बनती है।