संस्थाएं
मिशन 1313 का अनावरण एवं प्रथम कार्यसमिति का शपथ ग्रहण
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के निर्देशन में मिशन 1313 (सत्र 2026–27) के बैनर एवं पोस्टर का अनावरण तथा टी.पी.एफ कांकरोली शाखा की प्रथम कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 'शासनश्री' मुनि सुरेश कुमार जी, टी.पी.एफ के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि डॉ. रजनीश कुमार जी, मुनि संबोध कुमार जी एवं सहवर्ती संतों के पावन सान्निध्य में हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए टी.पी.एफ के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि डॉ. रजनीश कुमार जी ने कहा कि मिशन 1313 तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की एक अनूठी, दूरदर्शी और मानवीय पहल है, जिसका संकल्प है कि कोई भी प्रतिभावान तेरापंथी बच्चा केवल आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रह जाए। यह मिशन 1313 बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी को पूरे समर्पण के साथ निभाने का संकल्प है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजसमंद और कांकरोली को अलग-अलग इकाइयों के रूप में स्थापित करना विभाजन नहीं, बल्कि संगठनात्मक विस्तार का सशक्त माध्यम है, जिससे टी.पी.एफ की योजनाएँ और अधिक प्रभावी रूप से धरातल पर उतरेंगी।, एडवोकेट रितेश टुकलिया को कांकरोली शाखा के प्रथम अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। टी.पी.एफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन चोरड़िया ने मिशन 1313 की विस्तृत जानकारी देते हुए नवगठित कार्यकारिणी को संगठनात्मक उद्देश्यों पर केंद्रित रहकर सेवा एवं कर्तृत्व के नए आयाम स्थापित करने की शुभकामनाएँ दीं। राष्ट्रीय सहमंत्री राकेश सुतरिया आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।