मंगल भावना समारोह आयोजित

संस्थाएं

वणी।

मंगल भावना समारोह आयोजित

परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी की प्रेरणा एवं पावन आशीर्वाद से दीक्षार्थी मुमुक्ष चंदनाजी के दीक्षा प्रसंग में मंगल-भावना समारोह तेरापंथ भवन वणी में अत्यंत श्रद्धा,उल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष विजय भंडारी, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा सरोज भंडारी, तेरापंथ प्रोफेशनल फ़ोरम, यवतमाल-अमरावती अध्यक्षा सपना ने अपने-अपने भावों के माध्यम से मुमुक्ष चंदना के आगामी साधनामय जीवन के लिए मंगल कामनाएँ प्रकट कीं। कार्यक्रम में ज्ञानशाला के बच्चों एवं प्रशिक्षिका संगीता द्वारा प्रस्तुत गीतिका ने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय को स्पर्श किया। इस अवसर पर मुमुक्ष चंदना ने अपने उद्बोधन में संसार और वैराग्य के मार्ग का अत्यंत सरल, गूढ़ एवं प्रभावशाली विवेचन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि संसार और वैराग्य—दोनों ही मार्गों में कठिनाइयाँ हैं,परंतु वैराग्य के पथ पर यह स्पष्ट होता है कि कितनी परीक्षाओं और सहनशीलता से गुजरना होगा, जबकि संसार में इच्छाओं और अपेक्षाओं की कोई सीमा नहीं होती। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ महिला मंडल मंत्री सुश्री स्वेता जैन द्वारा किया गया।