संस्थाएं
सर्वाइकल कैंसर टेस्ट जागरूकता सेमिनार का हुआ आयोजन
तेरापंथ भवन गोरेगांव के प्रांगण में अभातेममं द्वारा आयोजित आरोग्यं के तहत सर्वाइकल कैंसर (पेप स्मियर टेस्ट) सेमिनार (कार्यशाला) का आयोजन गोरेगांव महिला मंडल द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. साइली वानखेड़कर MBBS,MS, FRM, IBCLC (Obstertrician & Gynaecologist) पधारे, विशेष उपस्थिति में अभातेममं से कार्यसमिति सदस्य रेखा सियाल की विशेष उपस्थिति रही। महिला मंडल अध्यक्ष डिम्पल हिरण ने सभी अतिथियों एवं बहिनों का स्वागत अभिनन्दन किया एवं सर्वाइकल कैंसर के लिए टेस्ट कराने के लिए सभी बहनों को प्रेरित किया। कोषाध्यक्ष कांता सिसोदिया ने मुख्य अतिथि एवं सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। संचालन महिला मंडल मंत्री कल्पना चोरड़िया ने किया।