मेक योर मार्क कार्यशाला का हुआ आयोजन

संस्थाएं

उदयपुर।

मेक योर मार्क कार्यशाला का हुआ आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में सीपीएस एकैडमी फॉर लीडरशिप एंड एक्सीलेंस के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर ने मेक योर मार्क कार्यशाला का आयोजन किया। इसके पश्चात अध्यक्ष अशोक चोरड़िया द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया। सीपीएस के मुख्य प्रशिक्षक अरविंद मांडोत और राष्ट्रीय प्रशिक्षक बबीता रायसोनी द्वारा विभिन्न एक्टिविटी और गेम के माध्यम से अपनी समस्याओं के समाधान, डिजिटल डीटॉक्स, समय प्रबंधन, रोल बैलेंसिंग, वैल्यू योर वर्ड्स आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यशाला में 40 सदस्यों ने भाग लिया। अतिथि राहुल बड़ाला, समाजसेवी राजकुमार सुराणा, सभाध्यक्ष कमल नाहटा, शाखा प्रभारी कुलदीप मारू, सीपीएस एकेडमी सह प्रभारी अमित गन्ना, उदयपुर अभातेयुप से प्रबुद्ध विचारक राजीव सुराणा, अभिषेक पोखरणा, अजीत छाजेर, वेस्ट ज़ोनल इंचार्ज संदीप हिंगड़ आदी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री विनीत फुलफगर द्वारा किया गया।