संस्थाएं
मां तुझे प्रणाम का सफल आयोजन
आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष एवं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, चेन्नई के अमृत जयंती वर्ष के विशेष उपलक्ष्य में देश के वीर जवानों को समर्पित एक भव्य संगीतमय प्रस्तुति मां तुझे प्रणाम का सफल आयोजन चेन्नई तेरापंथ सभा द्वारा कामराज मेमोरियल हॉल, तैनाम्पेट में किया गया। जाह्नवी सांड द्वारा निर्मित, ज्ञानशाला की गतिविधिओं का ऑडियो विसुअल प्रेजेंटेशन को LED पर दिखाया गया। तेरापंथी सभा चेन्नई (1950 - 2025) के 75 स्वर्णिम वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा अनेक समर्पित पुरोधाओं के अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और निस्वार्थ सेवा का सुफल है।
सभाध्यक्ष श्री अशोक खतंग ने सभा के गौरवशाली इतिहास को वर्णित करते हुए सभा गठन के मुख्य कर्णधारों की स्मृति करते हुए, उन्हें भावांजलि अर्पित की एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत- अभिनन्दन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेरापंथ महासभा के उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र नखत ने चेन्नै सभा द्वारा प्रदत्त सेवाओं की प्रशंसा करते हुए अमृत जयंती की बधाई सम्प्रेषित की। अमृत जयंती वर्ष के इस ऐतिहासिक अवसर पर सभा द्वारा 'अमृत रश्मियां' स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है। कोलकाता से समागत श्री राजेश सदानी ग्रुप ने भावपूर्ण एवं देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति द्वारा सभी के हृदय में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत किया और देश के वीर जवानों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किये।