संस्थाएं
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बाड़मेर। डोला डूंगरी स्थित मां संच्चियाय मंदिर पर मां संच्चियाय युवा परिषद् एवं मां संच्चियाय मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में गणितीय वर्ग पहली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे सभी वर्गों से 120 बच्चों ने भाग लिया। परिषद् के प्रतियोगिता सहसंयोजक सुरेश नाहटा और धीरज गोठी ने बताया कि बच्चों में अलग वर्गों में विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किये जिन्हें मालू परिवार द्वारा पुरस्कृत किया गया। लाभार्थी परिवार से सवाईलाल का अभिनंदन किया गया। प्रतियोगिता का सफल संचालन नरेन्द्र कुमार जैन द्वारा किया गया।