ज्ञानशाला परीक्षा

संस्थाएं

नागपुर।

ज्ञानशाला परीक्षा

नागपुर। ज्ञानशाला राष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की शिशु संस्कार बोध वार्षिक परीक्षा का आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा नागपुर के अंतर्गत ज्ञानशाला द्वारा तेरापंथ भवन सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 23 बच्चों ने सहभागिता दर्ज कराई। भाग 1-10, भाग 2-3, भाग 3-5, भाग 4-1, भाग 5-4 बच्चों ने परीक्षा दी। सभी प्रशिक्षिकाओं ने बच्चों के प्रशिक्षण के लिए खूब श्रम किया एवं सभी के सहयोग से परीक्षा सानंद संपन्न हुई। मुख्य प्रशिक्षिका सुषमा डागा ने आभार ज्ञापन किया।