ज्ञानशाला परीक्षा

संस्थाएं

गंगाशहर।

ज्ञानशाला परीक्षा

गंगाशहर। स्थानीय स्तर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा गंगाशहर के संचालन में स्थानीय तेरापंथ भवन में ज्ञानशाला परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा से पूर्व उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनि कमल कुमार जी ज्ञानार्थियों को प्रेरणात्मक उद्बोधन प्रदान कर मंगल पाठ सुनाया। शिशु संस्कार बोध भाग 1 में 18, भाग 2 में 23, भाग 3 में 24, भाग 4 में 28 तथा भाग 5 में 10, कुल 103 ज्ञानार्थियों ने सोत्साह भाग लिया। परीक्षा का संचालन बहुत ही सुंदर तथा सुव्यवस्थित रहा।