संस्थाएं
ज्ञानशाला परीक्षा
तोशाम। जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा एवं राष्ट्रीय ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अंतर्गत ज्ञानशाला विभाग तोशाम द्वारा तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वी तिलकश्री ठाणा-3 के सान्निध्य में शिशु संस्कार बोध भाग 1 से 5 की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। मुख्य प्रशिक्षिका कमलेश जैन, प्रशिक्षिका ज्योति जैन, सलोनी जैन, नैन्सी जैन ने केंद्र समयानुसार 6 बच्चों से शिशु संस्कार बोध भाग 1 से 5 की परीक्षा मौखिक रूप से ली। 2 बच्चों की केंद्र द्वारा आनलाईन परीक्षा ली गई। कुल 8 बच्चों की परीक्षा हुई।