संस्थाएं
सेमिनार का आयोजन
सुजानगढ़। तेरापंथ महिला मंडल सुजानगढ़ द्वारा तेरापंथ सभा भवन में शासन श्री साध्वी सुप्रभाजी एवं साध्वी प्रमिला कुमारी जी के सानिध्य में इस सेमिनार का आयोजन किया गया। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत महिला मंडल अध्यक्ष राजकुमारी भुतोडिया ने किया। कैंसरजागरूकता दिवस पर महिलाओं के लिए निःशुल्क पैप स्मियर स्क्रीनिंग अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान मे आयोजित कर रहा है। साध्वी मनीषाश्री जी ने कैंसर से कैसे बचा जाए इसके बारे में हमें जागरुक किया।