संस्थाएं
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आयोजन
राजराजेश्वरीनगर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा राजराजेश्वरीनगर के अन्तर्गत संचालित ज्ञानशाला के वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञानशाला प्रभारी सुशील भंसाली ने सभी का स्वागत किया। तत्पश्चात ज्ञानशाला संयोजिका नीतू बाफना ने वार्षिक रिपोर्ट सबके समक्ष रखी। वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सीमा सहलोत ने किया। 48 बच्चों ने परीक्षा दी। कार्यक्रम में कुल 60 बच्चे उपस्थित रहे। आभार प्रिया छाजेड़ ने किया।