संस्थाएं
ATDC की नई मशीन का उद्घाटन एवं पैथोलॉजी लैब का स्थानांतरण
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित जैन संस्कार विधि से तेरापंथ युवक परिषद, पूर्वांचल कोलकाता द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर(ATDC), पूर्वांचल-कोलकाता में नई मशीन का उदघाटन एवं पैथोलॉजी लैब का स्थानांतरण ATDC में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभातेयुप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रथम अनंत बागरेचा ने की व नई मशीन का उद्घाटन तेयुप पूर्वांचल
के संस्थापक अध्यक्ष रतनलाल श्यामसुखा एवं तेयुप पूर्वांचल के पूर्व अध्यक्ष व ATDC पूर्वांचल के संस्थापक नरेंद्र छाजेड़ ने किया। कार्यक्रम में अभातेयुप प्रबुद्ध विचारक नवीन बैंगानी, नवमनोनीत अभातेयुप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रथम अनंत बागरेचा, ATDC के राष्ट्रीय प्रभारी पीयूष लूनिया, चौका सत्कार के राष्ट्रीय प्रभारी सुमित छाजेड़, आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।