'कलेक्ट एंड डोनेट' सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

संस्थाएं

श्रीडूंगरगढ़।

'कलेक्ट एंड डोनेट' सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

नववर्ष की शुभ शुरुआत सेवा भाव के साथ करते हुए तेरापंथ युवक परिषद् एवं किशोर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ में एक विशेष 'कलेक्ट एंड डोनेट' सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पुनीत अभियान के अंतर्गत श्रीडूंगरगढ़ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आमजन के सहयोग से खाद्य सामग्री, मिठाइयां,बच्चों के कपड़े, खिलौने, कंबल, चप्पल , जूते, मोजे सहित अन्य आवश्यक उपयोगी वस्तुएं एकत्रित की गईं। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मंडोत एवं उनकी पूरी टीम ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए परिषद् के प्रयासों को अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम में परिषद् से अध्यक्ष विक्रम जी मालू एवं किशोर मंडल आदि की उपस्थित रही।