मर्यादा क्वेस्ट: क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

विजयनगर, बैंगलोर।

मर्यादा क्वेस्ट: क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर द्वारा श्रावक संदेशिका पर आधारित मर्यादा क्वेस्ट:चलो खोजें मर्यादा का मर्म'' क्विज प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय तेरापंथ सभा भवन में किया गया। तत्पश्चात अध्यक्षा महिमा पटावरी ने सभी का स्वागत करते हुए मर्यादा क्विज की रूपरेखा प्रदान की। प्रतियोगिता में तीन ग्रुप ब्राह्मी, सुंदरी और कौशल्या ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। प्रतियोगिता में ब्राह्मी ग्रुप ने प्रथम तथा सुंदरी ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें मंडल द्वारा पारितोषिक प्रदान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ममता मांडोत एवं आभार ज्ञापन मोनिका जी गांधी ने किया। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन में मोनिका जी गांधी की विशेष भूमिका रही।