77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विविध आयोजन

संस्थाएं

जयपुर

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विविध आयोजन

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मानवता की सेवा के उद्देश्य से तेरापंथ युवक परिषद्, जयपुर एवं रेलवे सुरक्षा बल, जयपुर मंडल (उत्तर पश्चिम रेलवे) के संयुक्त तत्वावधान में RPF गणपति नगर स्टेडियम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इंटरनल हार्ट केयर हॉस्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। अध्यक्ष रवि छाजेड़, मंत्री शरद बरड़िया, सहित सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।