संस्थाएं
162वें मर्यादा महोत्सव पर विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार हैदराबाद महिला मंडल के द्वारा मर्यादा क्वेस्ट आओ खोजें मर्यादा का मर्म-कार्यक्रम का सफल आयोजन डी वी कॉलोनी सिकंदराबाद में किया गया। इस कार्यक्रम में महिला मंडल की परामर्शिका बहिनों और भूतपूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति सराहनीय रही। संयोजिका बहिनों पुष्पा बरड़िया, प्रेम संचेती और पायल पारख ने कुशलतापूर्वक क्वीज का संचालन किया। यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि बहिनों में मर्यादा-बोध, एकता और सहभागिता की भावना को भी सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। सहमंत्री मीनाक्षी सुराणा के आभार ज्ञापन के द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ।