सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन

संस्थाएं

राउरकेला।

सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन

आरोग्यम निरामय प्रोजेक्ट के अंतर्गत राउरकेला में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान शुरू किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में संचालित आरोग्यम निरामय प्रोजेक्ट के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं जागरूकता के उद्देश्य से तेरापंथ महिला मंडल राउरकेला द्वारा एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित जागरूकता बैनर का अनावरण तेरापंथ भवन बसंती, राउरकेला में किया गया। कार्यक्रम में सरक्षिकाएं, परामर्शिकाएं, अध्यक्षा, मंत्रीगण तथा अन्य सदस्य बहनें उपस्थित रहीं। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से संबंधित आवश्यक जानकारी देने हेतु जागरूकता पैंप्लेट्स का वितरण भी किया गया। मंडल की अध्यक्षा संगीता दुगड़ ने सभी महिलाओं को ये टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित किया। इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु पूरी टीम सहयोग करे, यह आह्वान किया गया। मंत्री नीतू कोठारी ने सबका हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।