संस्थाएं
बारह व्रत कार्यशाला का आयोजन
पर्वत पाटीया। आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि डॉ मदन कुमार जी स्वामी आदि ठाणा-3 के सान्निध्य में अभातेयुप द्वारा निर्देशित तेरापंथ युवक परिषद् पर्वत पाटीया तेरापंथ भवन, पर्वत पाटीया में बारहव्रत दीक्षा कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। मुनिश्री के मुखारविंद से नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। मुनिश्री ने अपने वाणी से 12 व्रतों के गूढ़ सिद्धांतों को इतने सरल, सहज और व्यावहारिक रूप में समझाया कि हर उपस्थित श्रावक श्राविकाओं के मन में आत्म-संयम और साधना की भावना स्वतः जाग्रत हो उठी।