मर्यादा क्वेस्ट का हुआ भव्य आयोजन

संस्थाएं

टिटिलागढ़।

मर्यादा क्वेस्ट का हुआ भव्य आयोजन

टिटिलागढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल टिटिलागढ के द्वारा मर्यादा क्वेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्ष भावना जैन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम से हम सभी को तेरापंथ धर्म संघ की मर्यादाओं एवं नियमों को जानने एवं सीखने मिलेगा। हम सभी को तेरापंथ धर्म संघ की मर्यादाओं को जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा की मर्यादा ही हमारे तेरापंथ धर्म संघ की प्राण है। उपाध्यक्ष दीपिका जैन ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि आप लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बना दिया। आज के कार्यक्रम का कुशल संचालन सुभद्रा जैन ने किया।