सेमिनार एवं दर्द निवारण शिविर आयोजित

संस्थाएं

नई दिल्ली|

सेमिनार एवं दर्द निवारण शिविर आयोजित

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा दिल्ली और अध्यात्म साधना केंद्र के संयुक्त प्रयास से छतरपुर स्थित अध्यात्म साधना केंद्र में शाश्वत चिकित्सा, पुणे के सहयोग से भव्य सेमिनार एवं दर्द निवारण शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर शाश्वत चिकित्सा के प्रख्यात साधक एवं प्रचारक डॉ. स्वामी भक्ति प्रकाश उपस्थित थे। शिविर में कई रोगियों ने उपचार के बाद त्वरित राहत महसूस की। उपचार पूरी तरह सुरक्षित और दुष्प्रभाव- रहित था, जिसमें अग्नि-जनित विकार, जोड़ों का दर्द, सर्वाइकल, आर्थराइटिस, साइटिका, माइग्रेन, एड़ी का दर्द, गैस, एसिडिटी और लिवर संबंधी समस्याओं सहित कई दीर्घकालिक रोगों में सहायता दी गई। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. स्वामी भक्ति प्रकाश ने दिल्ली के छतरपुर स्थित अध्यात्म साधना केंद्र से देशभर में शाश्वत चिकित्सा के प्रचार-प्रसार, कार्यशालाओं और निःशुल्क वेबिनारों के माध्यम से लोगों को स्व-उपचार तकनीकों से सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।