विविध
नूतन गृह प्रवेश
कांटाबांजी। दीनदयाल विमल जैन, दीपक जैन, बिंदु जैन, सौरभ जैन एवं गौरव जैन निवासी काँटाबांजी के नूतन गृहप्रवेश कार्यक्रम का आयोजन उनके पारिवारिक जनो की उपस्थिति में जैन संस्कार विधि से करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कारक अंकित कुमार जैन द्वारा नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण कर जैन संस्कार विधि से गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्पादित करवाया गया।