संस्थाएं
भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद पर्वत पाटीया द्वारा भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मुनि डॉ मदन कुमार जी आदि ठाणा -3 के सान्निध्य में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता अभातेयुप के महामंत्री सौरभ पटावरी ने की| विशेष उपस्थिति चौका सत्कार के प्रवृति सलाहकार प्रकाश छाजेङ व जेटीएन के कार्यकारी सम्पादक पवन फुलपगर आदि की रही| मुनि श्री ने आचार्य भिक्षु को समझने के लिए तीन मुख्य बाते बताई। उन्होंने कहा की भिक्षु स्वामी वो है जो रोग से आरोग्य की ओर अंधकार से प्रकाश की ओर और मृत्यु से अमृत की और ले जाता है।
भिक्षु स्वामी के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी और लौकिक लोकोत्तर, दया व दान के प्रकार के बारे में जानकारी दी। मुनि संयम कुमार जी ने अणुव्रत गीत का संघान कीया गया। मुनि कल्प कुमार जी ने कहानी के माध्यम से बताया| महामंत्री ने युवा वर्ग के लिए इस कार्यशाला के माध्यम से अपने आध्य प्रवतक को जानने और उनके सिद्धांतों व मर्यादाओं को अपने जीवन में उतारने के बारे में बताया स्वागत उद्बोधन तेयुप अमित जी बुच्चा द्वारा किया गया। तेयुप भजन मंडली से भिक्षु स्वामी पर गितीका व महिला मंडल द्वारा तुलसी अष्टकम का संगान किया गया| आभार तेयुप मंत्री अशोक कोचर द्वारा किया गया।