यूरिन एनालाइज़र मशीन का  हुआ शुभारंभ

संस्थाएं

पीलीबंगा।

यूरिन एनालाइज़र मशीन का हुआ शुभारंभ

पीलीबंगा। तेरापंथ युवक परिषद, पीलीबंगा द्वारा संचालित जय भिक्षु आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक लैब में नौलखा परिवार द्वारा यूरिन एनालाइज़र मशीन भेंट की गई। मशीन का शुभारंभ जैन विधि-विधान अनुसार संस्कारक राजकुमार छाजेड़ द्वारा नमस्कार महामंत्र के पश्चात् विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ समाज के अध्यक्ष मालचंद पुगलिया एवं युवक परिषद पीलीबंगा अध्यक्ष हेमंत बांठिया ने नौलखा परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। युवक परिषद के मंत्री रूपेश सुराणा ने बताया कि परिषद परामर्शक महेंद्र नौलखा, लैब प्रभारी तरुण एवं पंकज बोथरा के लिए भी साधुवाद व्यक्त किया गया।