मर्यादा क्वेस्ट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

संस्थाएं

साउथ हावड़ा।

मर्यादा क्वेस्ट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि जिनेश कुमारजी ठाणा -3 के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुमार मर्यादा क्वेस्ट- चलो खोजें मर्यादा का मर्म’ प्रतियोगिता का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल साउथ हावड़ा द्वारा गंगेज गार्डन में किया गया। इस प्रतियोगिता में तेरापंथ महिला मंडल साउथ हावड़ा, पूर्वान्चल, साउथ कलकत्ता, उत्तर हावड़ा, सॉल्टलेक, मध्य कोलकाता टॉलीगंज, बेहाला ने सहभागिता दर्ज की। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों में कुल 58 बहनों ने भाग लिया। इस अवसर पर आशीर्वचन प्रदान करते हुए मुनि जिनेश कुमार जी ने कहा तेरापंथ एक प्राणवान संघ है। इसकी प्राणशक्ति को पोषण देने वाला तत्व मर्यादा है। मर्यादा बंधन नहीं मुक्ति का मार्ग है। मर्यादा मानव जीवन की सबंर्वोत्तम निधि है। मर्यादा सत्यं, शिवं सुन्दर की उपलब्धि है।
आचार्य भिक्षु ने संघ को दीर्घजीवी बनाने के लिए मर्यादाओं का निर्माण किया। सभी बहिनें खूब विकास करती रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ महिला मंडल साउथ हाव‌ड़ा के मंगलाचरण से हुआ। स्वागत भाषण तेरापंथ महिला मंडल साउथ हावड़ा की अध्यक्ष श्रीमती अंजू चोरड़ि‌या ने दिया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यसमिति सदस्य सुषमा बैंगानी, पुखराज सेठिया, पूर्वांचल अध्यक्ष बबीता तातेड, तेरापंथी सभा, साउथ हावड़ा के अध्यक्ष लक्ष्मीपत बाफना ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन मुनि परमानंद ने किया।