संस्थाएं
सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस पर हुआ कार्यशाला
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद विश्व कैंसर दिवस पर सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम व बचाव हेतु निःशुल्क पेप्स स्मियर टेस्ट शिविर का आयोजन करने जा रही है। सहमंत्री मीनाक्षी सुराणा ने बताया कि डी वी कोलोनी तेरापंथ भवन सिकंदराबाद में एक सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्पीकर के रुप में उपस्थित थीं डॉ प्रेरणा भंडारी। नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष नमिता सिंघी ने आगंतुक सभी बहनों का स्वागत किया। डॉ भंडारी का परिचय उपाध्यक्ष प्रभा दुगङ ने दिया। डॉ प्रेरणा भंडारी ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर क्या है?, क्यों होता है?,इसके प्रारंभिक लक्षण क्या हैं? और इससे बचने के लिए पेप स्मियर टेस्ट की क्या भूमिका है? आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित महिलाओं की शंकाओं और जिज्ञासा का सटीक समाधान दिया।