संस्थाएं
आचार्यश्री तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य शुभारंभ
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा संचालित और तेरापंथ युवक परिषद नाथद्वारा द्वारा समर्थित एटीडीसी का भव्य शुभारंभ जैन संस्कार विधि से किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभातेयुप पवन मांडोत ने सभी का स्वागत करते हुए एटीडीसी की स्थापना की यात्रा को बताते हुए सभी युवाओं को इससे अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया। तेरापंथ युवक परिषद नाथद्धारा के अध्यक्ष प्रकाश मेहता, सभाध्यक्ष विश्वजीत कर्णावट, उद्घाटनकर्ता दिनेश पोखरना, राष्ट्रीय प्रभारी पीयूष लूनिया, मेवाड़ संयोजक संदीप हिंगड़, पीएमसीएच से मुख्य डॉ वासनी, श्रीनाथ मंदिर ट्रस्ट से सुधाकर शास्त्री, परिसर मालिक अंबालाल ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अभातेयुप महामंत्री सौरभ पटावरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत के संकल्प को क्रियान्वन में लाते हुए मात्र 108 दिन के अंदर ही आज यह दूसरे राष्ट्रीय स्तर के आचार्यश्री तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन नाथद्वारा क्षेत्र में हुआ है, जिसमें मेवाड़ का पहला केंद्र उदयपुर में स्थापित हुआ, इसके लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत साधुवाद।
आभार अभातेयुप सदस्य और नाथद्वारा एटीडीसी प्रभारी भूपेश जी खमेसरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अभातेयुप से प्रवृत्ति सलाहकार सुनील चंडालिया, अभिषेक पोखरना, जितेश पोखरना, अजीत छाजेड़, आशीष दक, कुलदीप मारू, अभिषेक संचेती, अशोक चोरड़िया पीएमसीएच से वर्षानी, डॉ टीम सहित प्रबंध मंडल और कई युवा सदस्य उपस्थित थे।