संस्थाएं
सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार नागपुर तेरापंथ महिला मंडल सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन Zoom App के द्वारा किया गया। मीनू बोथरा द्वारा मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा प्रमिला मालू ने सभी का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम की जानकारी दी। डॉक्टर मैडम ने Pep Smear Test क्यों करना चाहिए उसकी जानकारी पीपीटी के द्वारा दी गई। शरीर का एक ही कैंसर है जो प्रीवेंट हो सकता है, इसे 1925 में डिस्कवर किया गया था,यह हर साल 5 लाख महिलाओं को होता है इंडिया में 25% का रेशियो है। 22 साल से लेकर 30 साल की युवतियों को ज्यादा होता है। उन्होंने बताएं कि यह किस कारण से होती है जैसे जल्दी शादी हो जाना, बच्चों के बीच ज्यादा अंतराल रहना,पूर्ण न्यूट्रिशंस की कमी, साफ सफाई का ध्यान नहीं रखना और भी बहुत सारे कारण है जिससे यह कैंसर होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। डॉक्टर मैडम ने बताया कि आपकी संस्था जो यह नि:शुल्क कार्य कर रही है,बहुत ही सराहनीय कदम है। तेरापंथ महिला मंडल मंत्री सुमन मालू ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।