तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

दिल्ली।

तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन

आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर अपने आराध्य को ज्ञानात्मक एवं आध्यात्मिक अभिवंदना हेतु भिक्षु चेतना वर्ष के अंतर्गत महासभा द्वारा निर्देशित कार्यक्रम तेरापंथ-मेरापंथ‌ कार्यशाला का आयोजन जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, दिल्ली द्वारा अणुव्रत भवन के प्रांगण में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनि विमल कुमार जी एवं बहुश्रुत मुनि उदित कुमार जी स्वामी ठाणा 7 के सान्निध्य में कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें प्रशिक्षक के रूप में उपासक श्रेणी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य प्रकाश श्यामसुखा द्वारा विशिष्ट शैली में प्रेरक एवं प्रभावक प्रशिक्षण से उपस्थित श्रावक समाज लाभान्वित हुआ। शासनश्री मुनि विमल कुमार जी ने सभी से उपासक श्रेणी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी एवं कहा कि इसके माध्यम से कर्म निर्जरा करते हुए अपने सम्यक ज्ञान का विकास करें। कार्यशाला में आचार्य श्री महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल पटवारी, दिल्ली सभा के अध्यक्ष सुखराज सेठिया, उपाध्यक्ष बाबूलाल दुगड़ एवं तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली अध्यक्ष पवन श्यामसुखा, क्षेत्रीय सभाओं, महिला मंडल व अणुव्रत समिति के पदाधिकारीगण सहित श्रावक श्राविका का समाज की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन दिल्ली सभा के मंत्री विकास बोथरा ने किया।