संस्थाएं
मंगल भावना का कार्यक्रम आयोजित
तेरापंथ सभा भवन में शासनश्री साध्वी सुप्रभाजी एवं साध्वी प्रमिला कुमारी जी के सानिध्य में मंगल भावना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। राजकुमारी भुतोडिया, शोभा देवी सेठिया द्वारा महावीर अष्टकम से मंगलाचरण किया गया। अणुव्रत समिति अध्यक्ष निर्मल कोठारी, कन्या मंडल संयोजिका युक्ता भुतोडिया सभी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति भाषण और गीतिका के माध्यम से दी। साध्वी वृंद द्वारा सामूहिक गीतिका का संगान किया गया। साध्वी मनीषाश्री जी ने बताया कि यहां कई बड़े-बड़े साधु संतों का विराजना हुआ है। सुजानगढ़ की धरा इतिहास में एक अनुपम स्थान लिए हुए हैं। ऋषिराय ने इसे सींचा है और सुजानगढ़ का क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जो इतिहास के पन्नों में अंकित है। आपने बताया की थली क्षेत्र तो हम सबका पीहर सा बन गया है। साध्वी प्रमिला कुमारी जी ने भाई बहनों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप संघ की ऐसे ही सेवा करें और निरंतर विकास की ओर अग्रसर रहें। शासनश्री साध्वी सुप्रभा जी की टीम को साधुवाद देते हुए कहा कि टीम दमदार हो तो काम भी दमदार हो जाता है। मंगल पाथेय शासनश्री साध्वी सुप्रभा जी ने फरमाया। सुजानगढ़ के सभी श्रावक-श्राविकाओं ने हमारी सार संभाल अच्छे से की है सभी संस्थाएं ऐसे ही गतिमान होती जाएं और तेरापंथ धर्म संघ का नाम रोशन करती रहे। सफल संयोजन मंत्री डॉ. पूजा फुलफगर किया।