निशुल्क सर्वाइकल कैंसर टेस्ट का आयोजन

संस्थाएं

यशवंतपुर।

निशुल्क सर्वाइकल कैंसर टेस्ट का आयोजन

यशवंतपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में यशवंतपुर महिला मंडल द्वारा वर्ल्ड कैंसर डे पर नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। उस उपलक्ष में कैंसर कैंप के बैनर का अनावरण मुख्य अतिथियों ने किया। अध्यक्ष रेखा पीतलिया ने सभी का स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी दक ने सभी को सर्वाइकल कैंसर के फ्री कैंप में अपनी जांच कराने की प्रेरणा दी। डॉ आर नागरथना जो कैंसर कर्नाटक कैंसर सोसायटी की सेक्रेटरी है उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के बारे में और ब्रेस्ट कैंसर के बारे में सभी को जानकारी दी। मुख्य अतिथि कांटा प्रांत के अध्यक्ष गौतम मूथा ने कर्नाटक कैंसर सोसाइटी के कार्य सेवा और नागरत्ना के सामाजिक सेवा की जानकारी देते हुए सभा परिषद की पूरी टीम को मंडल के आरोग्यम अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। कैंसर कैंप के प्रायोजक महावीर गन्ना भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी एवं जांच के दौरान जिन दिशा निर्देश का पालन करना है इसकी जानकारी संयोजिका प्रीति मुथा ने दी। संचालन मंत्री टीना पितलिया ने किया। प्रिया डूंगरवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।