संस्थाएं
निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित
कांटाबांजी। तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ महिला मंडल द्वारा, बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर के मिलीत तत्वाधान में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन, कांटाबांजी में आयोजन किया गया। जिसमे कुल 61 लोगों की जांच हुई। इस शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्येंदु दे और डॉ हेमलता सींघ ने अपनी सेवा प्रदान की।