संस्थाएं
महिला कैंसर स्क्रीनिंग कैंप सफलतापूर्वक सम्पन्न
मदुरै। भगवान महावीर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, मदुरै के तत्वावधान में जैन हॉस्पिटल एंड लैब्स, साउथ वेली स्ट्रीट में आयोजित महिला कैंसर स्क्रीनिंग कैंप अत्यंत सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं प्रारंभिक जांच द्वारा समय रहते रोग की पहचान करना था। कैंप में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।