162वें मर्यादा महोत्सव पर विविध आयोजन

संस्थाएं

होसकोटे

162वें मर्यादा महोत्सव पर विविध आयोजन

आचार्य महाश्रमण जी के सुशिष्या साध्वी संयमलताजी ने गुरुदेव के निर्देश अनुसार मर्यादा महोत्सव का आयोजन होसकोटे में करने हेतु आज क्षेत्र में मर्यादा रैली के साथ भव्य प्रवेश किया। साध्वीश्री ने कहा, मर्यादाओं का महोत्सव एकमात्र तेरापंथ धर्मसंघ में ही मनाया जाता है तेरापंथ धर्मसंघ के इस विलक्षण महोत्सव का आयोजन करने का प्रथम अवसर प्राप्त हुआ है इसलिए श्रावकों के दिलों अभाया उत्साह है, उमंग है, इसका उत्साह व जुनून ही कार्यक्रम की सफलता का प्रथम सोपन है, मीडिया व टेक्नोलॉजी के युग में खुद को संयमित रखते हुए मर्यादा व अनुशासन में रहकर अपने जीवन को उन्नति की दिशा में ले जाएं।