162वें मर्यादा महोत्सव पर विविध आयोजन

संस्थाएं

नागपुर

162वें मर्यादा महोत्सव पर विविध आयोजन

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा द्वारा अणुव्रत भवन में 162वां मर्यादा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र के द्वारा किया गया। । कार्यक्रम का कुशल संचालन मीनू बोथरा द्वारा किया गया। संचालन के दौरान तेरापंथ धर्म संघ में मर्यादा महोत्सव का महत्व मर्यादाओं से हम अपने जीवन की शैली को किस तरह सुंदर एवम व्यवस्थित बना सकते हैं उस पर विविध उदाहरण के माध्यम से समझाने का सुंदर प्रयास किया। मंडल की बहनों द्वारा उपस्थित सभी से मर्यादा के क्वेश्चन और पहेली पुछे गए। आभार ज्ञापन विजय रांका ने किया।