
नूतन प्रतिष्ठान शुभारंभ
गदग
खिमराज दीपचंद देवराज भंसाली ने अपने नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ जैन संस्कार विधि से किया। उपासिका सारिका संकलेचा ने बताया कि सभा के उपाध्यक्ष रमेश संकलेचा ने शुभवेला में नमस्कार महामंत्र मंगल मत्रोच्चार से प्रारंभ किया। महती कृपा करके डॉ0 साध्वी गवेषणाश्री जी व साध्वी मंगलप्रभा जी ने प्रतिष्ठान में पधारकर मंगलपाठ सुनाया। इस अवसर पर कर्नाटक राज्य अंगूर निगम के अध्यक्ष कांतिलाल भंसाली, जोधपुर से समागत भंवरलाल जाते, हिरीयूर से समागत शायरी देवी व गौतमचंद चोपड़ा, जैन संघ के कार्यकर्ता अशोक गादिया, ग्राम पंचायत के अध्यक्ष डोडमनी आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।