संस्थाएं
162वें मर्यादा महोत्सव पर विविध आयोजन
साध्वीश्री सिद्ध प्रभा आदि ठाणा चार के सानिध्य में तीन दिवसीय मर्यादा महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुन्नूर, तिरूप्पुर से पधारे संघ के अलावा कोयंबतूर की उपस्थिति भी बहुत अच्छी थी। कार्यक्रम की शुभ शुरुआत ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी द्वारा मंगलाचरण से हुई। सभा उपाध्यक्ष धनराज सेठिया ने सभी का स्वागत किया। साध्वी मलययशाजी जी, साध्वी आस्थाप्रभाजी और दीक्षा प्रभाजी ने मर्यादा पर सुमधुर गीत का संगान किया। साध्वी दीक्षा प्रभाजी ने संघ की आयरन डोम फार इम्यूनिटी को बहुत रोचक ढंग से समझाया। कुन्नूर महिला मंडल ने गीत प्रस्तुत किया। तिरुपुर मंडल ने साध्वीश्री से दर्शन सेवा की याचना की। साध्वी सिद्ध प्रभाजी ने श्रावकों से विशेष कर खानपान की शुद्धि बनाए रखने की प्रेरणा दी एवं संकल्प भी करवाया। निर्मल बेगवानी ने श्रावक निष्ठा पत्र का सम्मुचारण करवाया। सभामंत्री अजय बुच्चा ने आभार ज्ञापन किया।