संस्थाएं
प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का हुआ आयोजन
फाउंडेशन के निर्देश अनुसार प्रेक्षा वाहिनी के तत्वावधान में तेरापंथ सभा अध्यक्ष विजय कुमार जैन की अध्यक्षता में प्रेक्षावाहिनी संवाहिका उषा जैन के निर्देश में स्थानीय तेरापंथ भवन में जनवरी मास की प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के उच्चारण किया गया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से प्रेक्षाध्यान गीत का सामूहिक संगान किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ सभा के मंत्री सुभाष जैन ने कहा कि प्रेक्षाध्यान आत्मा के द्वारा आत्मा अवलोकन का दर्पण है। जिस प्रकार व्यक्ति चेहरा देखने के लिए दर्पण का प्रयोग करता है।
इसी प्रकार आत्मा के दर्शन के लिए प्रेक्षाध्यान एक सशक्त माध्यम है। प्रेक्षा ध्यान से आत्मा निर्मल बनती है तथा शरीर निरामय बनता है। इससे आदि व्याधि और उपाधि दूर होती है। इस अवसर पर दीर्घश्वास प्रेक्षा, अनुप्रेक्षा एवं कायोत्सर्ग के विभिन्न प्रयोगों का व प्राणायाम व आसनों का प्रयोग किया गया। इसके अतिरिक्त आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के रिकॉर्डिंड प्रवचन का श्रवण भी किया गया। प्रेक्षावाहिनी संवाहिका उषा जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष विजय कुमार जैन, मंत्री सुभाष जैन, महिला मंडल अध्यक्ष आरती जैन, कोषाध्यक्ष सरोज जैन, उषा जैन, पूनम जैन संतोष जैन तथा प्रीति जैन ने इस कार्यशाला में भाग लिया।